-->
सिंदरी विधानसभा में धारदार बनेगा सदस्यता अभियान, भाकपा (माले) ने तैयार की रणनीति

सिंदरी विधानसभा में धारदार बनेगा सदस्यता अभियान, भाकपा (माले) ने तैयार की रणनीति




रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी विधानसभा स्तरीय जिला कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को बलियापुर में धनबाद जिला लोकसभा प्रभारी एवं पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड जनार्दन प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से सिंदरी विधायक कामरेड चन्द्रदेव महतो और पूर्व विधायक कामरेड आनंद महतो उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य एजेंडा पार्टी के पुराने सदस्यों के नवीकरण और नए युवाओं व आम जनता को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने पर केंद्रित रहा। इसके लिए पूरे सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में व्यापक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।
चरणबद्ध कार्यक्रम की रूपरेखा:
सदस्यता अभियान को गति देने के लिए विभिन्न जिला परिषद क्षेत्रों में निम्नलिखित तिथियों पर बैठकें आयोजित की जाएंगी:
11 मार्च 2026: गोविंदपुर प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र संख्या 13 एवं 14 में प्रमुख साथियों की बैठक होगी। इसकी जिम्मेदारी जिला कमेटी सदस्य सारथी मंडल, गोपाल महतो एवं रमेश सोरेन को सौंपी गई है।
8 मार्च 2026: जिला परिषद क्षेत्र संख्या 10 की समीक्षा बैठक आयोजित होगी।
12 मार्च 2026: जिला परिषद क्षेत्र संख्या 11 एवं 12 की बैठक सुनिश्चित की गई है।
इन बैठकों के सफल संचालन हेतु जिला कमेटी सदस्य कार्तिक प्रसाद, श्रीराम विश्वकर्मा, फटिक चन्द्र मंडल एवं कृष्णा प्रसाद महतो को प्रभार दिया गया है।

इस अवसर पर जिला सचिव बिन्दा पासवान, कार्तिक प्रसाद, आनंद मई पाल, गोपाल महतो, श्रीराम विश्वकर्मा, काशीनाथ मंडल, मंगल महतो, सुधीर महतो, संतोष रवानी, गणेश महतो, राजीव मुखर्जी, सहदेव सिंह, सुरेश प्रसाद एवं विमल रवानी सहित कई सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 Response to "सिंदरी विधानसभा में धारदार बनेगा सदस्यता अभियान, भाकपा (माले) ने तैयार की रणनीति"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4