-->
सिंदरी: एससी-एसटी-ओबीसी काउंसिल ने किया नव थाना प्रभारी का स्वागत, पुराने को भावपूर्ण विदाई

सिंदरी: एससी-एसटी-ओबीसी काउंसिल ने किया नव थाना प्रभारी का स्वागत, पुराने को भावपूर्ण विदाई



सिंदरी, 20 मार्च 2026: एससी, एसटी, ओबीसी काउंसिल सिंदरी के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह काउंसिल अध्यक्ष शिवपूजन राम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। 

इस अवसर पर सिंदरी थाने के नव पदस्थापित थाना प्रभारी सह निरीक्षक राजेश कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वहीं, स्थानांतरित थाना प्रभारी सह निरीक्षक संजय कुमार को अंगवस्त्र भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए काउंसिल अध्यक्ष शिवपूजन राम ने दोनों अधिकारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "संजय सर के कार्यकाल को कभी भुलाया नहीं जा सकता। राजेश सर के कार्यकाल में सफलता सुनिश्चित करने के लिए हम पूर्ण योगदान देंगे।" 

काउंसिल सदस्यों ने अपने विचार रखे। भोला पासवान, सुरेश प्रसाद, रविंद्र प्रसाद, त्रिभुवन चौधरी, बुधन राम, राजेश पासवान, जितेंद्र शर्मा, राजन कुमार चंचल, विकास कुमार, मुकेश कुमार सहित अन्य सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज की। 


0 Response to "सिंदरी: एससी-एसटी-ओबीसी काउंसिल ने किया नव थाना प्रभारी का स्वागत, पुराने को भावपूर्ण विदाई"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4