-->
किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण शुरू, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की पहल

किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण शुरू, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की पहल

लिट्टीपाड़ा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा में एचपीवी वेरिफिकेशन कक्ष का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीका लगाया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभिभावकों और किशोरियों को टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी। बताया गया कि एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में प्रभावी है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि किशोरियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा प्राथमिकता है और यह अभियान भविष्य में गंभीर बीमारी को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपनी बेटियों को समय पर टीका दिलवाएं।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश बेसरा ने भी लोगों से जागरूक रहने और टीकाकरण कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह अभियान आगामी तीन माह, जून 2026 तक जारी रहेगा, जिसमें प्रखंड क्षेत्र की सभी योग्य किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

0 Response to "किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण शुरू, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की पहल"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4