-->
रेडक्रॉस ने प्रेस कर्मियों को बनाया सजग

रेडक्रॉस ने प्रेस कर्मियों को बनाया सजग


रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद: भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी धनबाद ने हिंदुस्तान प्रेस क्लब के तत्वावधान में आपदा प्रबंधन एवं प्राथमिक चिकित्सा (फर्स्ट एड) पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया। एचआर संतोष कुमार सिंह व संतोष महतो की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न स्तर के तकनीकी प्रमुखों सहित प्रेस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रेडक्रॉस धनबाद के चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य व चेयरमैन सलाहकार कुमार मधुरेन्द्र सिंह तथा कोषाध्यक्ष व प्रशिक्षिका श्वेताम्बरा पाठक ने प्रतिभागियों को आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, घायलों को प्राथमिक उपचार एवं सुरक्षित बचाव के सभी पहलुओं से अवगत कराया। प्रशिक्षण के दौरान व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से प्रतिभागियों को वास्तविक परिस्थितियों का सामना करने की कला सिखाई गई।

हिंदुस्तान प्रेस के प्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारों के लिए ऐसी ट्रेनिंग आपातकाल में जीवन रक्षक साबित हो सकती है। कार्यक्रम का समापन प्रमाण-पत्र वितरण के साथ हुआ, जो धनबाद जिले में आपदा जागरूकता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

0 Response to "रेडक्रॉस ने प्रेस कर्मियों को बनाया सजग"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4