-->
आमटाल में धूमधाम से संपन्न हुआ शारदीय नवरात्र, विधि-विधान से हुआ कन्या पूजन

आमटाल में धूमधाम से संपन्न हुआ शारदीय नवरात्र, विधि-विधान से हुआ कन्या पूजन

 
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
बलियापुर: शुक्रवार को रामनवमी और चैत्र नवरात्रि के पावन समापन के अवसर पर बलियापुर प्रखंड अंतर्गत आमटाल पंचायत में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। नवरात्रि के अंतिम दिन यहाँ हारु बाउरी के घर में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ कन्या पूजन का आयोजन किया गया, जिसके साथ ही नौ दिवसीय नवरात्र अनुष्ठान का विधिवत समापन हुआ।
इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं और श्रद्धालुओं ने माता के नौ स्वरूपों के प्रतीक के रूप में नौ कन्याओं को आमंत्रित किया। पूरे विधि-विधान के साथ कन्याओं के चरण पखारे गए, उन्हें तिलक लगाया गया और चुनरी ओढ़ाकर साक्षात देवी स्वरूप मानकर उनकी पूजा-अर्चना की गई।
पूजन के उपरांत सभी कन्याओं के लिए विशेष महाप्रसाद का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन कराया और सामर्थ्य अनुसार उपहार व दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन के दौरान पूरा वातावरण 'जय माता दी' और 'जय श्री राम' के जयघोष से गुंजायमान रहा।
भक्तों  ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन आपसी सौहार्द और अटूट श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि शीतल दत्ता आनंद बाउरी ,ज्योति दत्ता , हेमोला देवी,बबली कुमारी, दीपाली देवी जोशना देवी रिया कुमारी,गुडिया देवी, आकुरी देवी, प्रीतम बावड़ी, विश्वजीत बावड़ी, राजीव बावरी, राजवीर बावरी वीर दत्ता विजय दत्ता, त्रिशिका दत्ता सहित घर के अन्य परिजन एवं आसपास के सभी माता बहने के साथ बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु उपस्थित रहीं।

0 Response to "आमटाल में धूमधाम से संपन्न हुआ शारदीय नवरात्र, विधि-विधान से हुआ कन्या पूजन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4