-->
सिंदरी में DIG आनंद प्रकाश का सघन निरीक्षण, अपराध दर घटी।

सिंदरी में DIG आनंद प्रकाश का सघन निरीक्षण, अपराध दर घटी।



सिंदरी: बोकारो रेंज के DIG आनंद प्रकाश ने बुधवार को सिंदरी एसडीपीओ कार्यालय का औचक एवं सघन निरीक्षण किया। भव्य स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर के बाद उन्होंने धनबाद सिटी एसपी के साथ मिलकर कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की।

कड़े निर्देश जारी  
वन-टू-वन बैठक में इंस्पेक्टरों और थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत दी गई। लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा, फरार आरोपियों की धरपकड़ पर विशेष फोकस, जनता के साथ बेहतर समन्वय, गश्त और मुस्तैदी बढ़ाने के आदेश दिए गए। सभी रजिस्टरों की बारीकी से जांच की गई।

अपराध दर में गिरावट
DIG आनंद प्रकाश ने कहा, "सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम के क्षेत्र में अपराध दर में उल्लेखनीय कमी आई है।" इस उपलब्धि को सेलिब्रेट करने के लिए पुलिस और मीडिया प्रतिनिधियों को एक साथ भोज कराया गया, जो समन्वय और सहयोग का बेहतरीन प्रतीक रहा।


0 Response to "सिंदरी में DIG आनंद प्रकाश का सघन निरीक्षण, अपराध दर घटी। "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4