फर्टिलाइजर वर्कर्स यूनियन के महामंत्री संतोष चौधरी HURL श्रमिकों को करेंगे सम्मानित।
सोमवार, 23 मार्च 2026
Comment
सिंदरी : हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ले) ने यूरिया उत्पादन में रिकॉर्ड बनायासभी इकाइयों से कुल 38.1 लाख मीट्रिक टन संचयी उत्पादन।
फर्टिलाइजर वर्कर्स यूनियन के महामंत्री एवं धनबाद जिला कांग्रेस महासचिव संतोष चौधरी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे हर्ले परिवार को बधाई दी। उन्होंने खासतौर पर यूनियन के मजदूर भाइयों की कड़ी मेहनत को सराहते हुए कहा कि उनकी एकजुटता से यह संभव हुआ।
फर्टिलाइजर वर्कर्स यूनियन के महामंत्री संतोष चौधरी ने ऐलान किया, "फर्टिलाइजर वर्कर्स यूनियन हमेशा श्रमिक हक के लिए लड़ी है। हर्ले सिंदरी के बिजनेस यूनिट हेड गौतम मांजी, एचआर हेड विक्रांत कुमार और सभी सदस्यों को जल्द सम्मानित करेंगे। उन्होंने सीनियर एचआर हेड विक्रांत कुमार की सराहना करते हुए कहा, "आज सिंदरी की सड़कें स्ट्रीट लाइट्स से जगमगा रही हैं यह उनके सकारात्मक प्रयासों और समर्पण का नतीजा है। उन्होंने कहा फर्टिलाइजर वर्कर्स यूनियन
हर्ले के सकारात्मक कार्य मै हमेशा खड़ा रहेगा।
हमारा संगठन श्रमिकों की ताकत है।" सिंदरी हर्ले प्लांट आत्मनिर्भर भारत में अहम भूमिका निभा रहा है। झारखंड का नाम भी रोशन कर रहा है
0 Response to "फर्टिलाइजर वर्कर्स यूनियन के महामंत्री संतोष चौधरी HURL श्रमिकों को करेंगे सम्मानित। "
एक टिप्पणी भेजें