ऑल इंडिया एफसीआई वीएसएस एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवा सिंह ने EPS‑95 प्रदर्शन को दिया समर्थन, बजट में फैसला नहीं तो आमरण अनशन की चेतावनी
सोमवार, 16 मार्च 2026
Comment
सिंदरी:FCI VSS एम्पलाइज वेलफेयर एसोसियेशन के अध्यक्ष सेवा सिंह ने जंतर मंतर नई दिल्ली में 9 से 11 मार्च तक चले EPS‑95 पेंशनधारकों के तीन दिवसीय धरना‑प्रदर्शन का समर्थन दिया, सेवा सिंह ने भानुुुमित्र न्यूज को बताया कि यह आंदोलन न्यूनतम पेंशन को ₹7,500 तक बढ़ाने और EPS‑95 योजना के तहत न्यायसंगत निर्णय की मांग को लेकर है, जिसके लिए FCI VSS की तरफ से जी.एन. राव और अन्य नेता जंतर‑मंतर पहुंचे थे।
सेवा सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि इस बजट सत्र में EPS‑95 पेंशनधारकों के पक्ष में कोई ठोस निर्णय नहीं होता, तो संघ अगले चरण में आमरण अनशन की कार्यवाही करेगा। उन्होंने कहा कि दशकों की सेवा के बाद भी पेंशनधारक अत्यंत कम राशि प्राप्त कर रहे हैं, जो न्यूनतम ₹1,000 पेंशन से लेकर आज भी बहुत कम है, इसलिए न्यूनतम ₹7,500 तक बढ़ाने की मांग पूरे देश में EPS‑95 पेंशनधारकों की आवाज बन चुकी है।
0 Response to "ऑल इंडिया एफसीआई वीएसएस एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवा सिंह ने EPS‑95 प्रदर्शन को दिया समर्थन, बजट में फैसला नहीं तो आमरण अनशन की चेतावनी"
एक टिप्पणी भेजें