साइबर अपराधों से निपटने को 3 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का समापन, अधिकारियों को मिली डार्क वेब पर उन्नत जानकारी
बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Comment
धनबाद: साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए आयोजित तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का सोमवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण में MobSF, Dynamic Analysis, Mobile Forensics और Dark Web जैसे उन्नत विषयों पर पुलिस अधिकारियों को विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। जिला पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार की पहल पर आयोजित इस कार्यशाला ने साइबर सुरक्षा को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
न्यायिक मामलों में तेजी लाने के निर्देश
इसी कड़ी में जिला पुलिस ने न्यायालयी मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया है। एसएसपी प्रभात कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में वारंट, कुर्की और गवाही संबंधी मामलों पर समयबद्ध कार्रवाई के सख्त निर्देश जारी किए गए। गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरतने पर विशेष बल दिया गया। एसएसपी ने कहा कि इन प्रयासों से न्यायिक प्रक्रिया तेज होगी और अपराधियों को सजा दिलाने में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
0 Response to "साइबर अपराधों से निपटने को 3 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का समापन, अधिकारियों को मिली डार्क वेब पर उन्नत जानकारी "
एक टिप्पणी भेजें