-->
सिंदरी: मेयर संजीव सिंह ने रोड़ाबांध में 57 लाख की नाली परियोजना का किया उद्घाटन

सिंदरी: मेयर संजीव सिंह ने रोड़ाबांध में 57 लाख की नाली परियोजना का किया उद्घाटन

सिंदरी:  धनबाद  नगर निगम के मेयर संजीव सिंह ने बुधवार को वार्ड 54 के रोड़ाबांध क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित नाली परियोजना का शिलान्यास किया। 57 लाख की इस योजना में KD कॉलोनी (KD-189 से 204), RK-1-271 से 284, RK-1 कॉलोनी (RK-1-26 से 39) व अंबेडकर चौक से E-3 क्वार्टर तक कनेक्टिंग नालियां बनेंगी।  जिससे क्षेत्र में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है।उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद नीरज कुमार सिंह उर्फ धीरज सिंह, गणेश महतो सहित संवेदक दिनेश सिंह, दीपक कुमार (दीपू), विदेशी सिंह, दिलीप मिश्रा, रोहित मंडल एवं मिनी सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर मेयर संजीव सिंह ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा जताया कि नाली निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रोड़ाबांध क्षेत्र में जलजमाव की समस्या से लोगों को काफी राहत मिलेगी।वहीं वार्ड संख्या 54 के पार्षद नीरज कुमार सिंह उर्फ धीरज सिंह ने मेयर को वार्ड की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने छोटा डोमगढ़, सिंदरी बस्ती एवं नीमटांड क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के विस्तार और घर-घर स्वच्छ जलापूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग भी रखी।

0 Response to "सिंदरी: मेयर संजीव सिंह ने रोड़ाबांध में 57 लाख की नाली परियोजना का किया उद्घाटन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4