-->
हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा संकट मोचन मंदिर, भजन-कीर्तन से गूंजा परिसर

हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा संकट मोचन मंदिर, भजन-कीर्तन से गूंजा परिसर

पाकुड़: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के पावन अवसर पर हनुमान जन्मोत्सव पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने गहरी आस्था और भक्ति भाव के साथ हनुमान जी को लाल सिंदूर, लाल फूल, तुलसी दल, चोला और चमेली तेल अर्पित किया। साथ ही लड्डू, बूंदी और खीर का भोग लगाकर विधिवत पूजा-अर्चना की। पूरे मंदिर परिसर में जय श्री राम और जय हनुमान के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हनुमान जी की पूजा बाबा भारतेंदु त्रिवेदी एवं सागर मिश्रा द्वारा संपन्न कराई गई। इसके बाद महाआरती का आयोजन हुआ तथा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया।
रात्रि प्रहर में भजन-कीर्तन का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें मोनी व्यासजी एवं उनकी टीम ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान नाल वादक दशरथ सिंह दिवाना, मो• शब्बीर हुसैन, तपन पासवान, गौरीशंकर पासवान, ऑर्गन वादक अमित बिहार, पेड वादक अर्जुन, मां मनसा संगीत राजमहल, राहुल महादेव रविदास, होरेराम दास सहित अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। भजन-कीर्तन के माध्यम से भक्तों ने बल, बुद्धि और विद्या के स्वामी भगवान हनुमान से सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।
कार्यक्रम में मातृशक्ति वार्ड पार्षद निभा देवी, अनिकेत गोस्वामी, सावित्री देवी, शर्मिला गोस्वामी, ममता कुमारी, पार्वती देवी, दामिनी कुमारी, साक्षी कुमारी, गौरी, रिंकू चौबे, हिसाबी राय, रौशन मिश्रा, अखिलेश कुमार चौबे, संजय कुमार ओझा, लखीराम हेम्ब्रम, परितोष रंजन, निलेश रंजन, संतोष कुमार ठाकुर, अमर मलहोत्रा, राणा शुक्ला, अनुग्राहित प्रसाद साह, विवेकानंद तिवारी, निर्भय सिंह, राज चौधरी, मिथिलेश ठाकुर, मनीष चौबे, अजीत मंडल, अविनाश पंडित, विपिन चौधरी, कुमार विश्वास सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

0 Response to "हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा संकट मोचन मंदिर, भजन-कीर्तन से गूंजा परिसर"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4