-->
फरक्का रेलवे स्टेशन के बाहर अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान अब तक नहीं

फरक्का रेलवे स्टेशन के बाहर अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान अब तक नहीं

पाकुड़ / बरहरवा / फरक्का : फरक्का रेलवे स्टेशन के बाहर एक वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति की उम्र लगभग वृद्धावस्था की बताई जा रही है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि उक्त व्यक्ति के पाकुड़ या बरहरवा क्षेत्र से आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आसपास के थाना क्षेत्रों को भी सूचित किया गया है, ताकि मृतक की पहचान कराई जा सके।
मुफ्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए प्रयास जारी है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, जिससे शव की पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।

0 Response to "फरक्का रेलवे स्टेशन के बाहर अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान अब तक नहीं"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4