-->
सिंदरी के संतोष चौधरी फिर बने कांग्रेस जिला महामंत्री, गोविंदपुर प्रखंड के प्रभारी नियुक्त

सिंदरी के संतोष चौधरी फिर बने कांग्रेस जिला महामंत्री, गोविंदपुर प्रखंड के प्रभारी नियुक्त



धनबाद: धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी में नई जिम्मेदारियों का ऐलान करते हुए पद ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सभी 76 पदों के नए पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए। 

सिंदरी के युवा कांग्रेस नेता संतोष चौधरी को दोहरी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें कांग्रेस जिला महामंत्री के पद पर बरकरार रखते हुए शाह गोविंदपुर प्रखंड का प्रभारी बनाया गया है।

समारोह के बाद मीडिया से बात करते हुए संतोष चौधरी ने कहा, “इस नई जिम्मेदारी मिलने पर मैं बेरमो विधायक अनूप सिंह (कुमार जय मंगल सिंह), धनबाद जिला  पूर्व सांसद प्रत्याशी कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद  कमलेश, धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह को हार्दिक बधाई देता हूं। इस पद मिलने से क्षेत्र के युवाओं और मजदूरों में कांग्रेस के प्रति नई आशा जगी है।”

चौधरी ने आगे कहा कि बहुत जल्द सिंदरी में कांग्रेस पार्टी का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें संगठन को और मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

बताते चलें कि संतोष चौधरी वर्तमान में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव के साथ-साथ फर्टिलाइजर वर्कर्स यूनियन (एचयूआरएल सिंदरी) के महामंत्री भी हैं। पूर्व में भी उन्होंने इस पद पर अपनी सक्रियता से पार्टी संगठन को मजबूत किया था। अब प्रखंड स्तर पर वे नई ऊर्जा और जोश के साथ कार्य करेंगे। शुभकामनाएं व्यक्त करने वाले मै  रामबाबू चौधरी, सौरभ यादव, उमेश पांडेय, गणेश यादव, संजय राय, उमेश बाल्मिकी, समसुद्दीन खान, बृजेश कुमार, छोटे ठाकुर, सिंदरी नगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मधु फिलिप्स, भवानी देवी, उषा कुमारी, चम्पा देवी, सीमा देवी, अनीता देवी, सुनीता देवी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुभकामना व्यक्त करे।

0 Response to "सिंदरी के संतोष चौधरी फिर बने कांग्रेस जिला महामंत्री, गोविंदपुर प्रखंड के प्रभारी नियुक्त"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4