सहायक अध्यापक संघ की बैठक, चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Comment
लिट्टीपाड़ा : सहायक अध्यापक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को विजय माँझी मराण्डी स्टेडियम में प्रखंड अध्यक्ष ब्रजमोहन कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अध्यापकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया। निर्णय लिया गया कि 12 अप्रैल को स्थानीय विधायक को मांग पत्र सौंपा जाएगा, ताकि सरकार तक यह संदेश पहुंचाया जा सके कि यदि समय रहते मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
अध्यापकों ने बताया कि आगामी 18 अप्रैल को राज्यभर के सहायक अध्यापक रांची कूच करेंगे, जहां मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सैकड़ों अध्यापकों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
अध्यापकों की प्रमुख मांगों में आकलन परीक्षा को टेट परीक्षा के समकक्ष मान्यता देना, समान कार्य के बदले समान वेतनमान लागू करना, सेवाकाल के दौरान मृत सहायक अध्यापकों के आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर नौकरी देना तथा 28 अगस्त 2024 को सरकार और संघर्ष मोर्चा के बीच हुए समझौते को तत्काल लागू करना शामिल है।
0 Response to "सहायक अध्यापक संघ की बैठक, चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान"
एक टिप्पणी भेजें