एफसीआई जूनियर फोरमैन की पत्नी तृप्ति ओझा का निधन, शोक की लहर
रविवार, 26 अप्रैल 2026
Comment
सिंदरी, 26 अप्रैल 2026 एफसीआई सिंदरी के पूर्व जूनियर फोरमैन अहिंद्र कुमार ओझा उर्फ रंटु की धर्मपत्नी तृप्ति ओझा का रविवार सुबह असरफी हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं।
दिवंगत का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए आवास संख्या RK-1/85, सिंदरी में रखा गया है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनका पुत्र जो वर्तमान में जर्मनी में है, स्वदेश के लिए रवाना हो चुका है और सोमवार, 27 अप्रैल को सिंदरी पहुंचेगा। दाह-संस्कार सोमवार को ही संपन्न किया जाएगा।
इस दुखद घटना पर एफसीआई वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवा सिंह सहित संगठन के सभी सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। एसोसिएशन ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
0 Response to "एफसीआई जूनियर फोरमैन की पत्नी तृप्ति ओझा का निधन, शोक की लहर"
एक टिप्पणी भेजें