-->
पाकुड़ स्टेशन पर दो प्रमुख ट्रेनों का ठहराव शुरू, क्षेत्र को मिलेगा बड़ा लाभ

पाकुड़ स्टेशन पर दो प्रमुख ट्रेनों का ठहराव शुरू, क्षेत्र को मिलेगा बड़ा लाभ

पाकुड़ : रेलवे ने जिलेवासियों को बड़ी सुविधा देते हुए पाकुड़ स्टेशन पर दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की शुरुआत कर दी है। इस नई व्यवस्था का शुभारंभ दिन गुरुवार (09.04.2026) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया। इस दौरान हावड़ा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विशाल कपूर सहित अन्य रेल अधिकारी उपस्थित रहे।
मंत्री ने कहा कि पाकुड़ अपने पत्थर उद्योग के लिए प्रसिद्ध है, जो निर्माण कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में इन ट्रेनों के ठहराव से मजदूरों, कारीगरों, व्यापारियों और उद्यमियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही इससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
जानकारी के अनुसार, हावड़ा–न्यू जलपाईगुड़ी शताब्दी एक्सप्रेस (12041) अब पाकुड़ स्टेशन पर शाम 05:42 बजे दो मिनट के लिए रुकेगी, जिसकी शुरुआत 09 अप्रैल 2026 से हो गई है। वहीं, न्यू जलपाईगुड़ी–हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस (12042) 10 अप्रैल 2026 से सुबह 09:49 बजे दो मिनट के लिए रुकेगी।
इसी तरह, एमजीआर चेन्नई सेंट्रल–न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22611) 09 अप्रैल 2026 से रात 08:51 बजे दो मिनट के लिए पाकुड़ स्टेशन पर ठहरेगी। जबकि न्यू जलपाईगुड़ी–एमजीआर चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22612) 11 अप्रैल 2026 से सुबह 03:19 बजे दो मिनट के लिए रुकेगी।
रेलवे के अनुसार इन ट्रेनों के अन्य स्टेशनों पर समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

0 Response to "पाकुड़ स्टेशन पर दो प्रमुख ट्रेनों का ठहराव शुरू, क्षेत्र को मिलेगा बड़ा लाभ"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4