HURL ने रचा इतिहास: 38.9 LMT यूरिया उत्पादन के साथ अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
गुरुवार, 2 अप्रैल 2026
Comment
सिंदरी: हिंदुस्तान यूरालिया लिमिटेड (HURL) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में चुनौतियों को पार कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने 38.9 लाख मीट्रिक टन (LMT) यूरिया उत्पादन के साथ अब तक का उच्चतम वार्षिक आंकड़ा हासिल किया।
सिंदरी यूनिट ने दिखाया कमाल
सिंदरी इकाई ने लक्ष्य से 109% क्षमता उपयोग कर सबको पीछे छोड़ दिया। इसके बाद गोरखपुर 104% और बरौनी 94% क्षमता के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। वैश्विक अनिश्चितताओं व भू-राजनीतिक संकटों के बीच यह सफलता कंपनी की लचीलापन व संकल्प का प्रतीक बनी।
यह उपलब्धि केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं, बल्कि दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ संकल्प, टीमवर्क व उत्कृष्टता की सतत खोज को दर्शाती है। HURL ने साबित कर दिया - जब चुनौतियाँ उठती हैं, हम और ऊँचा उठते हैं।
0 Response to "HURL ने रचा इतिहास: 38.9 LMT यूरिया उत्पादन के साथ अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन"
एक टिप्पणी भेजें