-->
 सिंदरी:न्यू अजय मेडिकल का निःशुल्क मेडिकल कैंप सम्पन्न, डॉ. अनीकेत आर्या ने 69 मरीजों की जांच की

सिंदरी:न्यू अजय मेडिकल का निःशुल्क मेडिकल कैंप सम्पन्न, डॉ. अनीकेत आर्या ने 69 मरीजों की जांच की




रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी: न्यू अजय मेडिकल,  द्वारा आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क मेडिकल कैंप का रविवार को समापन हुआ। संचालक अजय मंडल के नेतृत्व में आयोजित इस कैंप के अंतिम दिन कुल 69 लोगों ने स्वास्थ्य जांच और परामर्श का लाभ लिया।

कैंप में डॉ. अनीकेत आर्या, एमबीएस, एमएस सर्जन, केजीएमयू लखनऊ ने 22 से 24 तारीख तक सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मरीजों की जांच की। इसमें कमर दर्द, साइटिका, नसों में खिंचाव, हाथ-पैर सुन्न होना, झनझनाहट, शरीर में अकड़न, मांसपेशियों की कमजोरी और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं की निःशुल्क जांच एवं परामर्श दिए गए।

संचालक अजय मंडल ने बताया कि सभी जांच और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क थे। सिंदरी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने कैंप में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

0 Response to " सिंदरी:न्यू अजय मेडिकल का निःशुल्क मेडिकल कैंप सम्पन्न, डॉ. अनीकेत आर्या ने 69 मरीजों की जांच की"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4