सिंदरी के बिजली कर्मी की एनेस्थिसिया देने के बाद मृत्यु
शनिवार, 2 मई 2026
Comment
सिंदरी। सिंदरी के अतिआवश्यक सेवा बिजली विभाग के लिए कार्य करनेवाले मानवदिवस कर्मी नरेन्द्र प्रसाद उम्र लगभग 50 वर्ष राँगामाटी निवासी की मृत्यु एनेस्थिसिया देने के बाद हो गई। लोगों का कहना है कि धनबाद के जिम्स अस्पताल में पैर के ऑपरेशन से पूर्व एनेस्थिसिया दिया गया था, जिसके बाद मृतक होश में आए ही नहीं। अपने पीछे दो पुत्र एवं पत्नी छोड़ गए। सबों का रो - रो कर बुरा हाल है। लोगों का गुस्सा काफी ज्यादा अस्पताल के प्रति है, जहाँ एनेस्थिसिया देने वाले भी सही नहीं है, जो मरीज को कितना देना है, उसकी समझ नहीं है। लोगों का कहना है कि धनबाद के सिविल सर्जन को इस मुद्दे पर गौरतलब करते हुए अस्पताल एवं उसके कर्मियों की जाँच करनी चाहिए कि जो भी कर्मी है क्या वे प्रशिक्षित हैँ या नहीं।
0 Response to "सिंदरी के बिजली कर्मी की एनेस्थिसिया देने के बाद मृत्यु "
एक टिप्पणी भेजें