-->
महँगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ काँग्रेस का गरजता धरना, बलियापुर प्रखंड कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा।

महँगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ काँग्रेस का गरजता धरना, बलियापुर प्रखंड कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा।

रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी/बलियापुर:देश में बढ़ती महँगाई और प्रखंड कार्यालय में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ बलियापुर प्रखंड कार्यालय पर शनिवार को काँग्रेस सिंदरी नगर कमेटी और बलियापुर प्रखंड कमेटी ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता काँग्रेस सिंदरी नगर अध्यक्ष राज बिहारी यादव और बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष संतोष मोदक ने संयुक्त रूप से की।
इस अवसर पर मौजूद काँग्रेस धनबाद जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि बलियापुर के 23 पंचायतों में जन सुविधाओं का अभाव है और लंबे समय से अंचल व प्रखंड में जमे पदाधिकारियों के द्वारा विकास नहीं कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अबुआ आवास सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की जाँच होनी चाहिए। पंचायतों में हाई मास्ट लाईट, पेयजल कूप व चापाकलों की मरम्मती, बलियापुर हटिया में शौचालय व झरिया बलियापुर सड़क पर स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था किया जाना चाहिए। दूधिया बस्ती में बाइपास रोड में पीसीसी सड़क का निर्माण, सोलर टंकी व किसानों को सिंचाई के लिए लिफ्ट एरिगेशन का निर्माण किए जाने से आम जनता को राहत मिलेगी। मुकुन्दा के कुछ मौजा की जमीन को बीसीसीएल कंपनी अपने कब्जे में लेकर कार्य कर रही है। उसकी भी जाँच होनी चाहिए।
सिंदरी नगर अध्यक्ष राज बिहारी यादव ने कहा कि मिडिल ईस्ट युद्ध की आड़ लेकर केंद्र सरकार देश की जनता पर जबरन महँगाई थोप रही है। पेट्रोल व डीजल की कीमतों में दस दिनों में तीन बार इजाफा करने से जनता त्राहिमाम कर रही है। युवा बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में युवाओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बिजली व पेयजल समस्या सहित अन्य जनमुद्दों पर केंद्र सरकार चुप्पी साधे हुए है। धरना के समापन पर काँग्रेस नेताओं ने बलियापुर अंचल अधिकारी मुरारी नायक को इन मुद्दों पर कार्यवाही के लिए ज्ञापन सौंपा।
मौके पर धनबाद जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, सिंदरी विधानसभा प्रभारी नवनीत नीरज, बलियापुर प्रभारी संतोष महतो, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह योगीजी, बिदेशी सिंह, दिलीप मिश्रा, सत्यदेव सिंह, जिला मंहासचिव अजय सिंह, जिला सचिव सुखदेव हांसदा, राहुल राज, नारद यादव, सुबोध पाण्डेय, हकीम अंसारी, सत्येंद्र सिंह, नकुल वर्मा,शैलेश पंडित सहित कई काँग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 Response to "महँगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ काँग्रेस का गरजता धरना, बलियापुर प्रखंड कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा। "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4