सिंदरी में मनाई गई पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि, राज बिहारी यादव ने कहा – “आधुनिक भारत के निर्माता थे नेहरू”
बुधवार, 27 मई 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी: बुधवार को सिंदरी नगर कांग्रेस इंटक कार्यालय में पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिंदरी नगर अध्यक्ष राज बिहारी यादव ने की। इस अवसर पर सिंदरी नगर के कांग्रेस नेताओं, सम्मानित सदस्यों और गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में सभी ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
राज बिहारी यादव ने कहा कि भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के निर्माण में अतुलनीय योगदान देने वाले नेता थे। उन्होंने लोकतंत्र की नींव रखी, योजना आयोग की शुरुआत की और विज्ञान-तकनीक को बढ़ावा देकर आधुनिक भारत का निर्माण किया। उनके कार्यकाल में IIT, IIM, AIIMS जैसे संस्थान बने और “पंचवर्षीय योजनाओं” से कृषि व उद्योग को नई दिशा मिली। वे धर्मनिरपेक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रबल समर्थक थे। बच्चों के प्रति उनके प्रेम को देखते हुए उनका जन्मदिन 14 नवंबर को “बाल दिवस” के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सेवा दल के वरिष्ठ नेता अनंत सिंह उर्फ छोटू सिंह उपस्थित रहे। सिंदरी नगर अध्यक्ष ने उन्हें सोल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में ओमप्रकाश, जिला सचिव अजय सिंह, प्रदेश सेवा दल के पूर्णेंदु सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी विदेशी सिंह, सिंदरी नगर अल्पसंख्यक अध्यक्ष नारद यादव, सिंदरी नगर उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह, मोहम्मद हाकिम, उपाध्यक्ष सुबोध पाण्डे, जिला सचिव सुखदेव हांसदा, नगर सचिव नकुल कुमार वर्मा, यूथ कांग्रेस के संतोष सिंह, शैलेश पण्डित, मुन्ना पाण्डे, सेवा दल के मुजफ्फर हुसैन समेत कई सम्मानित नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पंडित नेहरू को नमन कर उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
0 Response to "सिंदरी में मनाई गई पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि, राज बिहारी यादव ने कहा – “आधुनिक भारत के निर्माता थे नेहरू”"
एक टिप्पणी भेजें