केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री के प्रस्तावित धनबाद के दौरे को लेकर उपायुक्त ने की समन्वय बैठक।
सोमवार, 11 मई 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के प्रस्तावित धनबाद के दौरे को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बीसीसीएल तथा जेआरडीए के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के धनबाद दौरे की रूप रेखा पर चर्चा की गई। केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री इस दौरान बेलगड़िया का भी भ्रमण करेंगे। जिसे लेकर केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री के हाथों बेलगड़िया में जनकल्याणकारी विकास योजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन तथा परिसंपत्ति वितरण की तैयारियों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
मौके पर आलोक कुमार सिंह, परियोजना सलाहकार, कोयला मंत्रालय, संजय कुमार सिंह, तकनीकी निदेशक (DT), बी.सी.सी.एल. (BCCL), राजीव रंजन निदेशक डीआरडीबी, राजीव चोपड़ा, महाप्रबंधक (GM), जे.एम.पी. (JMP) समेत अन्य बी.सी.सी.एल. अधिकारी तथा जे.आर.डी.ए. (JRDA) अधिकारी मौजूद रहे ।
0 Response to "केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री के प्रस्तावित धनबाद के दौरे को लेकर उपायुक्त ने की समन्वय बैठक। "
एक टिप्पणी भेजें