सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के ढांगी गांव में विधायक चंद्रदेव महतो ने चलाया जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं
रविवार, 24 मई 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी। सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ढांगी गांव में रविवार को सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो ने मुख्य रूप से उपस्थित होकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।अभियान के दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ गांव-गांव और घर-घर घूमकर ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं को सुना। उन्होंने बिजली, पानी, सड़क और स्थानीय विकास योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली। ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याओं को खुलकर साझा किया, जिस पर विधायक ने अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द समाधान कराने का भरोसा दिया।इस जनसंपर्क अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की भारी मौजूदगी रही। मौके पर मुख्य रूप से जगु महतो, जंगबहादुर महतो, विकास महतो, प्रभु दयाल महतो, दीपक मिर्धा, दिलीप महतो, बाणेश्वर महतो, आर्यन मुर्मू, वार्ड सदस्य धनी मरांडी, सुनील मुर्मू, सुमित्रा देवी मरांडी, बलदेव सोरेन सहित भारी संख्या में तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।
0 Response to "सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के ढांगी गांव में विधायक चंद्रदेव महतो ने चलाया जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं"
एक टिप्पणी भेजें