सिंदरी:रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव ,पुलिस जांच में जुटी
शुक्रवार, 15 मई 2026
Comment
सिंदरी /धनबाद। शुक्रवार संध्या करीब 6:00 बजे सिंदरी रोड़ाबांध चेक पोस्ट के समीप गुजरती रेलवे लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति का छतविक्षित शव रेलवे ट्रैक पर पोल संख्या 19 एस/7-8 के बीच पड़ा मिला। लोगों ने शव देखते ही तुरंत सिंदरी थाना प्रभारी सह निरीक्षक राजेश कुमार को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव की गहन जांच पड़ताल की और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की पहचान समाचार लिखने तक नहीं हो सकी थी। रेलवे से संबंधित मामला होने के कारण पुलिस ने मामले की जानकारी रेलवे जीआरपी को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। सिंदरी थाना पुलिस मृतक की पहचान व मौत के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार शव की उम्र करीब 40 - 45 वर्ष बताई जाती है। प्रारंभिक जांच में ट्रेन से कटने की आशंका जताई जा रही है।
0 Response to "सिंदरी:रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव ,पुलिस जांच में जुटी "
एक टिप्पणी भेजें