-->
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों एवं अवैध खाद्य विक्रेताओं के विरुद्ध चलाया फूड सेफ्टी जांच अभियान

खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों एवं अवैध खाद्य विक्रेताओं के विरुद्ध चलाया फूड सेफ्टी जांच अभियान




रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
 धनबाद:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी  आदित्य रंजन के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनबाद डॉ राजा कुमार के द्वारा मिलावट खोरों के विरुद्ध फूड सेफ्टी जांच अभियान चला गया। 

राजकीय खाद्य जांच प्रयोगशाला रांची से मोबाइल फूड टेस्टिंग वाहन से अगले 2 दिनों तक धनबाद जिले के सभी स्ट्रीट फूड एवं खाद्य प्रतिष्ठानो में बनाए जा रहे खाद्य प्रदार्थों का मौके पर ही जांच किया जाएगा । जांच में विफल होने पर सभी पर विधिवत कार्यवाही की जाएगी। कई चाट स्टॉल्स में चम्पई रंग द्वारा बनाया हुआ छोले, चिकन एवं अन्य खाद्य सामग्री को स्पॉट पर ही नष्ट करवाया गया साथ ही सभी को फूड लाइसेंस बनवाने का आदेश दिया गया । 

जांच टीम में तीन फूड एनालिस्ट शुभम, रोहित, और पंकज मौजूद हैं जो कि सैंपल का वही स्पॉट पर जांच करते है । अभी तक कुल 140 से ज्यादा सैंपल यथा छोला, चिकन , हल्दी, गुपचुप का मसाला और पानी, मिठाई दुकानों में रसगुल्ला, लड्डू, समोसा का मसाला , चटनी, इत्यादि का जांच स्पॉट पर किए गए। ।खाद्य सुरक्षा कार्यालय से राहुल कुमार पासवान, राहुल कुमार और प्रिंस वी मौजूद रहे।


0 Response to "खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों एवं अवैध खाद्य विक्रेताओं के विरुद्ध चलाया फूड सेफ्टी जांच अभियान"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4