EXCLUSIVE SINDRI: वार्ड 54 में नाली निर्माण के नाम पर करोड़ों का खेल, संवेदक पुरानी नाली पर कर रहा पुताई, माले नेता जितेंद्र शर्मा ने खोला मोर्चा। चेकपोस्ट इलाके में नगर निगम के मानकों की खुलेआम धज्जियां, पार्षद के विरोध पर 7 से 10 मीटर लगभग तोड़कर किया दिखावा, फिर शुरू कर दी लीपापोती
गुरुवार, 14 मई 2026
Comment
सिंदरी: धनबाद नगर निगम के वार्ड 54 स्थित चेकपोस्ट इलाके में नई नाली निर्माण के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है। माले के युवा नेता जितेंद्र शर्मा ने संवेदक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मानकों को ताक पर रखकर पुरानी जर्जर नाली पर ही सीमेंट का लेप चढ़ाकर जनता की आंखों में धूल झोंकी जा रही है।
पहले पार्षद, फिर कांग्रेस नेता अजय सिंह, अब माले नेता जितेंद्र शर्मा ने खोला मोर्चा;
"ये विकास नहीं, विनाश की नींव है" - जितेंद्र शर्मा
वार्ड 54 के निवासी एवं माले नेता जितेंद्र शर्मा ने आक्रोश जताते हुए कहा, "संवेदक जनता के टैक्स के पैसे से अपनी जेब भर रहा है। ये नई नाली नहीं, पुरानी नाली पर पुताई है। बिना बेस, बिना दीवार, सिर्फ ऊपर-ऊपर प्लास्टर। कल को बारिश में पूरा चेकपोस्ट इलाका डूबेगा तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? नगर निगम के अफसर सोए हुए हैं।"
विरोध के बाद भी बेखौफ संवेदक
जितेंद्र शर्मा ने खुलासा किया कि वार्ड 54 के स्थानीय पार्षद के कड़े विरोध के बाद संवेदक ने दिखावे के लिए महज 7,10 मीटर नाली तुड़वाई। लेकिन जैसे ही मामला शांत हुआ, फिर से पुरानी नाली पर ही लीपापोती का काम शुरू कर दिया गया। ये सीधे-सीधे नगर निगम और जनता दोनों को धोखा है।
मानक Vs हकीकत: नियमों की उड़ रही धज्जियां
Jharkhand PWD SOR और नगर निगम के स्पेसिफिकेशन के अनुसार नई नाली के लिए:
1. पुरानी संरचना को पूरी तरह हटाना कंपलसरी है।
2. 100mm मोटी 1:3:6 की PCC का बेस डालना जरूरी है।
3. 9 इंच मोटी ईंट की दीवार 1:6 मसाले में बनानी है।
4. M-150 ग्रेड का 75mm मोटा RCC कवर स्लैब अनिवार्य है।
लेकिन मौके पर: संवेदक ने एक भी मानक पूरा नहीं किया। सीधे जर्जर नाली पर प्लास्टर चढ़ा रहा है।
भविष्य में क्या होगा? जितेंद्र शर्मा ने गिनाए 4 बड़े खतरे
1. ढलान खत्म: पानी का स्लोप बिगड़ेगा, स्थायी जलजमाव होगा।
2. मजबूती जीरो: बिना PCC बेस के नाली 6 महीने भी नहीं टिकेगी।
3. चौड़ाई कम: प्लास्टर से नाली 6 इंच तक संकरी, बरसात में ओवरफ्लो तय।
4. मेंटेनेंस नामुमकिन: सफाई के दौरान पूरी नाली भरभरा कर ढह जाएगी।
जितेंद्र शर्मा का अल्टीमेटम
"नगर आयुक्त धनबाद से हमारी मांग है कि तुरंत उच्चस्तरीय जांच बैठाई जाए। इस घटिया निर्माण को तत्काल रुकवाया जाए। दोषी संवेदक को ब्लैकलिस्ट कर उसके खिलाफ FIR दर्ज हो। अगर 7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो माले जनता के साथ सड़क पर उतरेगा।"
जनता का साथ, प्रशासन को चेतावनी
जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में वार्ड 54 के सैकड़ों लोगों ने नए सिरे से मानक के अनुसार नाली निर्माण की मांग की है। लोगों का कहना है कि संवेदक और विभाग की मिलीभगत से ये लूट हो रही है।
0 Response to "EXCLUSIVE SINDRI: वार्ड 54 में नाली निर्माण के नाम पर करोड़ों का खेल, संवेदक पुरानी नाली पर कर रहा पुताई, माले नेता जितेंद्र शर्मा ने खोला मोर्चा। चेकपोस्ट इलाके में नगर निगम के मानकों की खुलेआम धज्जियां, पार्षद के विरोध पर 7 से 10 मीटर लगभग तोड़कर किया दिखावा, फिर शुरू कर दी लीपापोती"
एक टिप्पणी भेजें