-->
भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रद्धांजलि अर्पित

भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रद्धांजलि अर्पित


सिंदरी। महान स्वतंत्रता सेनानी, आदिवासी समाज के गौरव एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष संजू महतो की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके त्याग, बलिदान तथा समाज सुधार के कार्यों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी शासन और शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद कर आदिवासी समाज को नई दिशा दी थी। उनका जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
मंडल अध्यक्ष संजू महतो ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल आदिवासी समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके विचार और संघर्ष आज भी समाज को एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देते हैं।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजू महतो, विनय सिंह, दिनेश सिंह, गणपति बावरी, गार्गी सिंह, सुमन चौधरी, अमित कुमार, मनोज बावरी रासबिहारी पाठक, गोलू भैया, अमित सिंह एवं प्रकाश बावरी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके सपनों के भारत के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प के साथ हुआ गार्गी सिंह ने जानकारी दी

0 Response to "भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रद्धांजलि अर्पित"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4