3 जुलाई को CM हेमंत सोरेन करेंगे दुमका-गोविंदपुर 220 KV लाइन का ऑनलाइन लोकार्पण, 6 जिलों को मिलेगी राहत।
मंगलवार, 23 जून 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन ने मंगलवार को बताया कि CM रांची के प्रोजेक्ट भवन से ऑनलाइन माध्यम से झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के तैयार ग्रिड सबस्टेशन और संचरण लाइनों का उद्घाटन करेंगे। इसी क्रम में दुमका-गोविंदपुर लाइन को जनता को समर्पित किया जाएगा।
इन जिलों को होगा सीधा फायदा
इस लाइन के शुरू होने से दुमका, गोड्डा, पाकुड़, देवघर, धनबाद और आसपास के इलाकों में गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति मिलेगी। वोल्टेज की समस्या और ट्रिपिंग से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
और सबस्टेशन का भी होगा उद्घाटन
उपायुक्त के मुताबिक उसी दिन CM तीन नए ग्रिड सबस्टेशन का भी लोकार्पण करेंगे:
1. 132/33 केवी ग्रिड सबस्टेशन, अमड़ापाड़ा - पाकुड़
2. 132/33 केवी ग्रिड सबस्टेशन, सुरदा - पूर्वी सिंहभूम
3. 132/33 केवी ग्रिड सबस्टेशन, नारायणपुर - जामताड़ा
0 Response to " 3 जुलाई को CM हेमंत सोरेन करेंगे दुमका-गोविंदपुर 220 KV लाइन का ऑनलाइन लोकार्पण, 6 जिलों को मिलेगी राहत। "
एक टिप्पणी भेजें