-->
प्रतिदिन सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक बूथ पर रहेंगे बीएलओ

प्रतिदिन सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक बूथ पर रहेंगे बीएलओ



 धनबाद:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए धनबाद जिला के सभी छः विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के शत प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग के लिए सभी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) तथा बीएलओ पर्यवेक्षक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपने बूथ पर उपस्थित रहेंगे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि यदि कोई बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक जनगणना या अन्य कार्य में लगे है तो अपने दैनिक कार्यों के अतिरिक्त प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक मतदाताओं की सुगमता के लिए अपने संबंधित मतदान केन्द्रों में रहकर मैपिंग कार्य को संपादित करना सुनिश्चित करेंगे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को वॉट्एसएप एवं विडीयो कॉल अथवा बूथों का भौतिक निरिक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को संपादित कराने का निर्देश दिया है।

0 Response to "प्रतिदिन सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक बूथ पर रहेंगे बीएलओ"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4