सिंदरी नगर झामुमो की बैठक संपन्न, BLA-2 और बूथ कमेटी गठन पर जोर
रविवार, 14 जून 2026
Comment
सिंदरी: झारखंड मुक्ति मोर्चा, सिंदरी नगर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को नगर स्थित पार्टी कार्यालय प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष परशुराम सिंह ने की, जबकि महानगर अध्यक्ष मंटू कुमार चौहान बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
BLA-2 और बूथ कमेटी का गठन
बैठक का मुख्य एजेंडा BLA-2 तथा बूथ स्तरीय कमेटियों का गठन रहा। समीक्षा के दौरान पाया गया कि कई बूथों पर कमेटी गठन का कार्य शेष है। इस पर गंभीर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी लंबित बूथ कमेटियों का गठन तीन दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
महानगर अध्यक्ष मंटू कुमार चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक का ढांचा मजबूत होना जरूरी है। सभी कार्यकर्ता तय समयसीमा में लक्ष्य पूरा करें।
सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में बांटी सिंह, राजू प्रमाणिक, मदन राम, टिंकू सरकार, रामू मंडल, रोहित मंडल, अशोक महतो, शिवलाल मुर्मू, अशोक चंद्र, राजेश कुमार महतो, दिवेश बहरा, अनवर खान, गोल्डन खान, शकील अहमद, सोमा राम, अनिल यादव, शुभंकर मंडल, हराधन गोराई, साधु मंडल, सोहन सोरेन, श्याम लाल हेंब्रम सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक का संचालन अनुशासित तरीके से हुआ और अंत में नगर अध्यक्ष परशुराम सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
0 Response to " सिंदरी नगर झामुमो की बैठक संपन्न, BLA-2 और बूथ कमेटी गठन पर जोर"
एक टिप्पणी भेजें