उप विकास आयुक्त ने सड़क परियोजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश
गुरुवार, 11 जून 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद:उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत स्वीकृत और प्रगतिशील सड़क परियोजनाओं की समीक्षा के लिए गुरुवार को बैठक आयोजित की।
बैठक में जिला विकास शाखा के प्रभारी पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी और पथ निर्माण विभाग (पथ प्रमंडल, धनबाद) के कार्यपालक अभियंता मुख्य रूप से उपस्थित थे।
बैठक के दौरान उन्होंने जिले में चल रही विभिन्न स्वीकृत और प्रगतिशील पथ परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई कि भू-अर्जन की प्रक्रियाओं में हो रहे विलंब के कारण कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की प्रगति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को भू-अर्जन से जुड़ी सभी बाधाओं को आपसी समन्वय के साथ जल्द से जल्द दूर करने का निर्देश दिया। कहा इससे विकास कार्यों को गति दी जा सकेगी और योजनाएं समय पर पूरी हो सकेगी। साथ में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इन परियोजनाओं की नियमित निगरानी करें ताकि आम जनता को जल्द से जल्द इन सड़कों का लाभ मिल सके।
0 Response to "उप विकास आयुक्त ने सड़क परियोजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश"
एक टिप्पणी भेजें