डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सिंदरी में वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह ने दी श्रद्धांजलि
मंगलवार, 23 जून 2026
Comment
सिंदरी : आजादी के बाद देश के अंतरिम सरकार में उद्योग मंत्री रहे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 73 वीं पुण्यतिथि पर सिंदरी में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह ने कहा कि उनके पदचिन्हों पर चलकर देश औद्योगिक क्षेत्र में क्रांति ला रहा है। उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना की। भारतीय जनसंघ ही बाद में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी बनी।
भाजपा नेता सह पूर्व पार्षद दिनेश सिंह ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में सिंदरी में एशिया का पहला खाद कारखाना एफसीआईएल स्थापित किया गया था। वर्ष 2002 में इसके बंद होने के बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने वर्ष 2018 में खाद कारखाने का पुनः शिलान्यास किया और देश में किसानों के लिए उर्वरक पर विदेशी निर्भरता कम हुई। उन्होंने कहा कि देश आज भी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की संदिग्ध परिस्थितियों में निधन जैसे बलिदान को भूल नहीं पाया है। इसलिए हम आज भी उनकी पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रुप में मनाते हैं।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में दिनेश सिंह, रासबिहारी सिंह, रणधीर सिंह, कामेश्वर सिंह, सुनील सिंह, बृजेश सिंह, संजय सिंह, नंदकेश्वर सिंह, धर्मराज उपाध्याय, ओमप्रकाश सिंह उपस्थित थे।
0 Response to "डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सिंदरी में वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह ने दी श्रद्धांजलि"
एक टिप्पणी भेजें