-->
डीनोबिली स्कूल सिंदरी में सीआईएससीइ ने आयोजित किया जोनल कबड्डी टूर्नामेंट  छात्र वर्ग में डी नोबिली स्कूल सिंदरी व छात्रोंओं में संत जेवियर स्कूल बोकारो  प्रथम स्थान पर रहे

डीनोबिली स्कूल सिंदरी में सीआईएससीइ ने आयोजित किया जोनल कबड्डी टूर्नामेंट छात्र वर्ग में डी नोबिली स्कूल सिंदरी व छात्रोंओं में संत जेवियर स्कूल बोकारो प्रथम स्थान पर रहे

रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी :डी नोबिली स्कूल, सिंदरी में मंगलवार   को सीआइएससीइ द्वारा आयोजित जोनल कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।जिसमे कुल 7  स्कूलों के 84 प्रतिभागियों ( छात्र एवं छात्राएं) ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन डी नोबिली स्कूल की प्राचार्या,  प्रीता सोजन द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया।  प्रीता सोजन ने धनबाद एवं बोकारों से आये सभी अधिकारीयों, खिलाडियों एवं सभी स्कूल से आये प्रशिक्षकों का स्वागत किया एवं कार्यक्रम को शुरुआत करने की घोषणा की।
छात्र वर्ग में डिनोबिली सिंदरी प्रथम स्थान , सत. ज़ेवियर स्कूल बोकारो द्वितीय स्थान एवं डिनोबिली स्कूल, चंद्रपुरा तृतीया स्थान पर विजय रहें। छात्राओं में सत. ज़ेवियर स्कूल बोकारो प्रथम स्थान, डिनोबिली स्कूल चंद्रपुरा द्वितीय स्थान एवं कार्मेल स्कूल, डिगवाडीह तृतीया स्थान पर विजय रहें।विजेता टीम को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर प्राचार्या ने बधाई एवं शुभकामनायें दी।टूर्नामेंट का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्या  रिनिता साहा और दोनों खेल शिक्षकों अजय कुमार सिंह और  प्रगति की समान भूमिका रही।

0 Response to "डीनोबिली स्कूल सिंदरी में सीआईएससीइ ने आयोजित किया जोनल कबड्डी टूर्नामेंट छात्र वर्ग में डी नोबिली स्कूल सिंदरी व छात्रोंओं में संत जेवियर स्कूल बोकारो प्रथम स्थान पर रहे "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4