-->
जिला परिषद धनबाद की बकायेदार दुकानों पर कार्रवाई, तीन दुकानें सील

जिला परिषद धनबाद की बकायेदार दुकानों पर कार्रवाई, तीन दुकानें सील



रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
जिला परिषद धनबाद द्वारा बकाया दुकान भाड़ा की वसूली हेतु विशेष अभियान चलाया गया। लंबे समय से किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जिला परिषद की तीन दुकानों को सील कर दिया गया।

जिला परिषद के अनुसार सील की गई दुकानों में एल-6 (बासुदेव प्रसाद), एल-12 (मकसूद अंसारी) तथा आर-ii/8 (मुसाफिर सिंह) शामिल हैं। इन दुकानों पर क्रमशः लगभग ₹1,63,738, ₹2,11,848 तथा ₹1,06,890 की किराया राशि बकाया थी।

जिला परिषद प्रशासन ने बताया कि बार-बार नोटिस एवं निर्देश दिए जाने के बावजूद संबंधित दुकानदारों द्वारा बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

विशेष रूप से दुकान संख्या एल-12, जो मकसूद अंसारी के नाम आवंटित थी, पर अवैध रूप से कब्जा कर उसे स्वास्थ्य जांच केंद्र के रूप में संचालित किया जा रहा था। यह गतिविधि आवंटन की शर्तों के विपरीत पाई गई। इसके मद्देनजर जिला परिषद द्वारा उक्त दुकान को भी सील कर दिया गया।

जिला परिषद ने स्पष्ट किया है कि बकाया किराया रखने वाले अन्य दुकानदारों के विरुद्ध भी आगे इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही सभी दुकानदारों से निर्धारित समय सीमा के भीतर बकाया राशि जमा करने एवं आवंटन की शर्तों का पालन करने की अपील की गई है।


0 Response to "जिला परिषद धनबाद की बकायेदार दुकानों पर कार्रवाई, तीन दुकानें सील"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4