-->
ब्राह्मण समाज व स्वर्ण समाज ने भरत तिवारी के एनकाउंटर के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

ब्राह्मण समाज व स्वर्ण समाज ने भरत तिवारी के एनकाउंटर के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

 
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
 धनबाद :ब्राह्मण समाज एवं स्वर्ण समाज के द्वारा के बैनर पहले भरत भूषण तिवारी का एनकाउंटर के विरोध में रणधीर वर्मा चौक क्षेत्र में कैंडल मार्च निकाल कर निष्पक्ष जांच की मांग की गई व घटना के विरोध में हाथों में मामबत्तियां लेकर मार्च निकाला। मार्च में भरत भूषण तिवारी अमर रहे के नारे लगाए गए। वहीं रणधीर वर्मा चौक में लोगों ने भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और न्याय दिलाने की मांग दोहराई। सुरेश तिवारी ने मीडिया से कहा की शाहपुर के विलोटी ग्राम के क्रांतिकारी बीर शहिद भरत तिवारी का बिहार पुलिस के द्वारा एनकाउंटर कर हत्या के प्रतिकार स्वरुप झारखण्ड के धनबाद में हमलोग ब्राह्मण समाज एव सवर्ण समाज के द्वारा केंडल मार्च निकाला गया है। हमारी मांग है कि दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हो। कैंडल मार्च में मुख्य रूप से सरोज शुक्ला,वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी, सुरेश चंद्र तिवारी, 
सत्येंद्र प्रकाश पांडे ,प्रमोद कुमार दूबे, विकास पाण्डेय, श्रीराम पांडे, नागेंद्र शुक्ला, शक्ति पाठक, डी के उपाध्याय,दिलीप सिंह, बॉबी पांडे डॉ पीके मिश्रा उदय चंद्र पांडे समेत अन्य लोग शामिल थे।

0 Response to "ब्राह्मण समाज व स्वर्ण समाज ने भरत तिवारी के एनकाउंटर के विरोध में निकाला कैंडल मार्च"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4