-->
सिंदरी क्वार्टर विवाद: अनुपमा सिंह की पहल पर DC-ADM से मिला प्रतिनिधिमंडल। 2003 के कोर्ट आदेश का हवाला, DC आदित्य रंजन का आश्वासन: 'क्वार्टर खाली नहीं कराए जाएंग

सिंदरी क्वार्टर विवाद: अनुपमा सिंह की पहल पर DC-ADM से मिला प्रतिनिधिमंडल। 2003 के कोर्ट आदेश का हवाला, DC आदित्य रंजन का आश्वासन: 'क्वार्टर खाली नहीं कराए जाएंग



सिंदरी: सिंदरी के क्वार्टरों को खाली कराने के मुद्दे पर बुधवार को बड़ा घटनाक्रम हुआ। अनुपमा सिंह की पहल पर झारखंड बचाओ संग्राम समिति के केंद्रीय अध्यक्ष कौशल सिंह, कांग्रेस जिला प्रवक्ता बमभोली सिंह और सिंदरी नगर अध्यक्ष राज बिहारी यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन और SDO लोकेश बारंगे से मुलाकात की।

बैठक में क्या हुआ:  
सिंदरी के अधिवक्ता अशोक शर्मा ने दोनों अधिकारियों को बताया कि सिंदरी के क्वार्टरों को BFIR के तहत बेचने का आदेश न्यायालय ने वर्ष 2003 में ही दे दिया था। लेकिन तत्कालीन से लेकर आज तक के अधिकारियों ने अपने निजी स्वार्थ सिद्ध करने के लिए न्यायालय के आदेश को तोड़-मरोड़ कर' FCI फैक्ट्री से लेकर 'नॉट फॉर सेल' की संपत्ति तक बेच दी। 

आरोप है कि अब 'अपना एवं अपने परिवार के हित की रक्षा के लिए' मनोहरटांड और SL-2 के क्वार्टरों को खाली कराने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रशासन का रुख:  
प्रतिनिधिमंडल की दलील सुनने के बाद DC आदित्य रंजन और SDO लोकेश बारंगे ने आश्वासन दिया कि क्वार्टर खाली करवाने का आदेश नहीं दिया जाएगा।SDO ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदन का फोटो अपने मोबाइल से खींचकर झरिया CO मनोज कुमार को फॉरवर्ड कर दिया और स्थल निरीक्षण का आदेश दिया।

वार्ता रही सकारात्मक: दोनों अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रतिनिधिमंडल के सदस्य खुशी-खुशी लौटे। मौके पर नितीश कुमार सिन्हा, अम्बुज शर्मा, सोनू सिंह, सज्जू समेत कई लोग मौजूद थे।


0 Response to "सिंदरी क्वार्टर विवाद: अनुपमा सिंह की पहल पर DC-ADM से मिला प्रतिनिधिमंडल। 2003 के कोर्ट आदेश का हवाला, DC आदित्य रंजन का आश्वासन: 'क्वार्टर खाली नहीं कराए जाएंग"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4