पत्रकारों की सुरक्षा-पेंशन पर कांग्रेस-झामुमो-माले एक साथ। सरकार से बड़ी मांग: 10 हजार पेंशन, बीमा और सुरक्षा कानून लागू करो
शुक्रवार, 10 जुलाई 2026
Comment
भानु मित्र न्यूज़ से खास बातचीत: अजय सिंह, रोहित मंडल और जितेंद्र शर्मा ने पत्रकारों के लिए सरकार से मांगी पेंशन-बीमा और सुरक्षा
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद: धनबाद जिला कांग्रेस के महासचिव अजय सिंह, सिंदरी के झामुमो युवा नेता रोहित मंडल, और भाकपा माले के युवा नेता ,जितेंद्र शर्मा ने पत्रकारों की समस्याओं को लेकर राज्य सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की है। तीनों नेताओं ने भानु मित्र न्यूज़ से विशेष बातचीत में कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और उनकी सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।
कांग्रेस के धनबाद जिला के महासचिव _अजय सिंह_ ने कहा कि _"सरकार की पत्रकार स्वास्थ्य बीमा और पेंशन योजना का लाभ सभी पत्रकारों तक नहीं पहुंच रहा है।
झामुमो के युवा नेता _रोहित मंडल_ ने कहा कि "कोयलांचल से लेकर गांव तक पत्रकार जान जोखिम में डालकर खबरें लाते हैं। इसलिए बीमा, पेंशन के साथ पत्रकार सुरक्षा कानून भी जरूरी है। डिजिटल और ग्रामीण स्ट्रिंगर पत्रकारों को भी योजना में शामिल किया जाए"।
भाकपा माले के नेता जितेंद्र शर्मा ने कहा कि "पत्रकार जब मजदूर, किसान और आम जनता की आवाज उठाते हैं तो उन पर हमले और मुकदमे होते हैं। सरकार को पत्रकार सुरक्षा कानून के साथ मीडिया कल्याण कोष का बजट भी बढ़ाना चाहिए"।
तीनों नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि वे जल्द मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर मांग पत्र सौंपेंगे। मांगों में भूमिहीन पत्रकारों को आवास भी शामिल है।
"पत्रकार सुरक्षित रहेंगे तभी लोकतंत्र मजबूत होगा। पत्रकार हित में हम सब एक साथ हैं" अजय सिंह, रोहित मंडल व जितेंद्र शर्मा ने कहा।
0 Response to "पत्रकारों की सुरक्षा-पेंशन पर कांग्रेस-झामुमो-माले एक साथ। सरकार से बड़ी मांग: 10 हजार पेंशन, बीमा और सुरक्षा कानून लागू करो"
एक टिप्पणी भेजें