-->
उज्बेकिस्तान में आयोजित होने वाले वर्ल्ड कप किकबॉक्सिंग 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी धनबाद की दो बेटियां।  उपायुक्त आदित्य रंजन ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

उज्बेकिस्तान में आयोजित होने वाले वर्ल्ड कप किकबॉक्सिंग 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी धनबाद की दो बेटियां। उपायुक्त आदित्य रंजन ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं


रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद जिले के निरसा (चिरकुंडा) की दो प्रतिभावान खिलाड़ी मनदीप कौर और  राजदीप कौर का चयन आगामी वाको उज्बेकिस्तान किकबॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए हुआ है।

झारखंड एमेच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग एसोसिएशन (Jharkhand Amateur Sports Kickboxing Association) से जुड़ी दोनों खिलाड़ी उज्बेकिस्तान के ताशकंद शहर में आयोजित होने वाले 'वाको उज्बेकिस्तान किकबॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026' (WAKO Uzbekistan Kickboxing World Cup 2026) में भारतीय टीम की ओर से अपना हुनर दिखाएंगी। यह विश्व स्तरीय प्रतियोगिता आगामी 13 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।

इस गौरवपूर्ण भागीदारी को लेकर शुक्रवार को दोनों बालिकाओं ने धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन से उनके कार्यालय में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान खिलाड़ियों ने उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपकर इस अंतरराष्ट्रीय दौरे के लिए सहयोग का अनुरोध किया।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने दोनों खिलाड़ियों की इस बड़ी उपलब्धि की सराहना की और उन्हें देश व जिले का नाम वैश्विक मंच पर रोशन करने के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जिला प्रशासन युवाओं की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए सदैव तत्पर है। उपायुक्त ने नियमानुसार हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

0 Response to "उज्बेकिस्तान में आयोजित होने वाले वर्ल्ड कप किकबॉक्सिंग 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी धनबाद की दो बेटियां। उपायुक्त आदित्य रंजन ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4