स्व. गोपाल महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का धूमधाम से शुभारंभ। विधायक चंद्रदेव महतो बोले खेल से बढ़ता है भाईचारा और अनुशासन।
शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी: स्वर्गीय गोपाल महतो मेमोरियल क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ शुक्रवार को बेड़ा मैदान में धूमधाम से हुआ।
टूर्नामेंट का उद्घाटन सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक महतो ने सबसे पहले स्व. गोपाल महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने मैदान में जाकर सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों से व्यक्तिगत परिचय लिया और उनका उत्साहवर्धन किया।
"खेल से बढ़ता है भाईचारा"
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा, मानव जीवन में खेल बेहद जरूरी है। खेल केवल मनोरंजन नहीं है। इससे आपस में संबंध और भाईचारा बढ़ता है। यह युवाओं के मानसिक और शारीरिक विकास को मजबूत करता है।
उन्होंने आगे कहा, खेल समाज में सकारात्मक भावना का निर्माण करता है। यह खिलाड़ियों में सुख-दुख में साथ देने का जज्बा पैदा करता है। खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देता है। इसलिए युवाओं को खेल भावना, अटूट अनुशासन और समर्पण के साथ प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। विधायक ने सफल आयोजन के लिए कमेटी को बधाई भी दी।
हजारों की भीड़ जुटी
उद्घाटन समारोह में पार्षद निर्मला महतो, कांग्रेस नेता रवींद्र वर्मा, माले नेता आनंद महिपाल, विधायक प्रतिनिधि शीतल दत्ता, प्रभास पाल, राणा चटर्जी, मुकेश महतो सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
स्व. गोपाल महतो के परिजन, क्लब के सक्रिय सदस्य और आसपास के गांवों से आए हजारों ग्रामीण व खेल प्रेमी भी इस रोमांचक मैच का आनंद लेने पहुंचे।
तीन दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में क्षेत्र की कई टीमों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
0 Response to "स्व. गोपाल महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का धूमधाम से शुभारंभ। विधायक चंद्रदेव महतो बोले खेल से बढ़ता है भाईचारा और अनुशासन। "
एक टिप्पणी भेजें