-->
सिंदरी में गणेश पूजा की तैयारियां शुरू, महिला समिति करेगी भव्य आयोजन...डॉ. नीलम मिश्रा बनीं अध्यक्ष

सिंदरी में गणेश पूजा की तैयारियां शुरू, महिला समिति करेगी भव्य आयोजन...डॉ. नीलम मिश्रा बनीं अध्यक्ष


रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी:बुधवार को सिंदरी गणेश पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक समिति संस्थापक मिंटू मिश्रा उर्फ गणेश बाबा के मार्गदर्शन में हुई। बैठक में आगामी गणेश पूजा महोत्सव को भव्य एवं आकर्षक रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।

इस दौरान महिला समिति का गठन किया गया। झामुमो केंद्रीय सदस्य डॉ. नीलम मिश्रा को अध्यक्ष, चन्द्रावती देवी को उपाध्यक्ष, रूपा मिश्रा को सचिव और रिंकू देवी को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

बैठक में बलियापुर प्रखंड उपप्रमुख एवं संरक्षक आशा महतो विशेष रूप से उपस्थित रहीं। ज्योत्स्ना कुमारी, कमला देवी, अर्पिता मुखर्जी, पायल देवी, मीरा देवी सहित कई महिला सदस्य भी मौजूद थीं।

नई अध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने कहा कि गणेश पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने का माध्यम है। इस वर्ष पूजा को धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा।

महिला समिति ने आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।


0 Response to "सिंदरी में गणेश पूजा की तैयारियां शुरू, महिला समिति करेगी भव्य आयोजन...डॉ. नीलम मिश्रा बनीं अध्यक्ष"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4