-->
BREAKING: कल 23 जुलाई को सिंदरी में महाधरनNEET पेपर लीक और छात्रों पर बर्बरता के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

BREAKING: कल 23 जुलाई को सिंदरी में महाधरनNEET पेपर लीक और छात्रों पर बर्बरता के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन



सिंदरी:NEET पेपर लीक मामले और दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई बर्बरता के विरोध में कल 23 जुलाई 2026, संध्या 4 बजे सिंदरी के नेहरु मैदान में एकदिवसीय महाधरना प्रदर्शन होगा।

सिंदरी नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  राज बिहारी यादव ने बताया कि पिछले 20 दिनों से भूखे-प्यासे छात्र सिर्फ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। लेकिन सरकार ने बेरहमी से छात्रों और छात्राओं को मारा-पीटा और घसीटा। महिला पुलिस के होते हुए भी लड़कियों पर जेंट्स पुलिस ने लाठी चलाई। 

उन्होंने कहा "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" का नारा देने वाली सरकार की कथनी और करनी में बड़ा फर्क है। कल राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को भी पुलिस ने गलत तरीके से हिरासत में लिया। 

 उन्होंने अपील की है : सभी पार्टी कार्यकर्ता, नेता, अभिभावक और सिंदरी की जनता से अनुरोध है कि भारी संख्या में नेहरु मैदान पहुंचकर धरना को सफल बनाएं। कार्यक्रम के अंत में तानाशाही केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका जाएगा।

स्थान: नेहरु मैदान, सिंदरी  
समय:23 जुलाई 2026, शाम 4 बजे  
आयोजक:सिंदरी नगर कांग्रेस कमेटी


0 Response to "BREAKING: कल 23 जुलाई को सिंदरी में महाधरनNEET पेपर लीक और छात्रों पर बर्बरता के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4