सिंदरी:पावर मेक की मनमानी से 3 दिन से बह रहा पानी, केडी वासी बेहाल.. पार्षद के नेतृत्व में जनता का फूटा गुस्सा, कंपनी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
बुधवार, 5 अगस्त 2026
Comment
सिंदरी: पावर मेक कंपनी की लापरवाही से केडी क्षेत्र की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। कंपनी द्वारा कन्वर्टिबल निर्माण के दौरान 3 दिन पहले पानी की मुख्य पाइपलाइन फोड़ दी गई थी। उसके बाद से आज तक न तो पाइप बनी और न ही पानी आया।
कंपनी को बार-बार फोन और लिखित सूचना देने के बाद भी कंपनी के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। नतीजा ये हुआ कि पूरा केडी इलाका 3 दिनों से पानी के लिए तरस रहा है। वहां बना गड्ढा हादसे को न्योता दे रहा है।
आखिरकार जनता का सब्र टूट गया। और बुधवार को वार्ड 54 के पार्षद नीरज सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में केडी के लोगोने पावर मेक कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के अंदर पाइप की मरम्मत कर जलापूर्ति शुरू नहीं की गई तो केडी की जनता कंपनी कार्यालय का घेराव करेगी और बड़ा आंदोलन करेगी।
पार्षद ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी लापरवाह कंपनियों पर तुरंत जुर्माना लगाया जाए।
0 Response to " सिंदरी:पावर मेक की मनमानी से 3 दिन से बह रहा पानी, केडी वासी बेहाल.. पार्षद के नेतृत्व में जनता का फूटा गुस्सा, कंपनी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन"
एक टिप्पणी भेजें