-->
उपायुक्त व एसएसपी ने 40 नए महिन्द्रा बोलेरो वाहन को किया फ्लैग ऑफ

उपायुक्त व एसएसपी ने 40 नए महिन्द्रा बोलेरो वाहन को किया फ्लैग ऑफ


रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
 धनबाद:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी  आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक  प्रभात कुमार में शनिवार  को पुलिस केंद्र में आयोजित समारोह में पुलिस मुख्यालय, झारखंड से धनबाद पुलिस को आवंटित 40 नई महिंद्रा बोलेरो वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहनों को रवाना करने से पूर्व उपायुक्त एवं एसएसपी ने उसकी विधिवत पूजा की।

इस अवसर पर उपायुक्त ने  मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन को धन्यवाद देते हुए कहा कि  मुख्यमंत्री की पहल पर धनबाद पुलिस को अतिरिक्त वाहन मिले हैं। वाहनों के मिल जाने से अब पुलिस त्वरित रेस्पॉन्ड कर पाएगी। अब सभी थानों में मूवमेंट के लिए पर्याप्त मात्र में वाहन उपलब्ध है। शीघ्र कंट्रोल रूम को भी अतिरिक्त वाहन मुहैया कराए जाएंगे। 

इस मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि  मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन की पहल पर झरखंड सरकार ने डायल 112 में रेस्पोंसे टाइम सुधारने, आमजनों की सुरक्षा, लॉ एंड ऑर्डर में बेहतरीन काम करने के लिए तथा पुलिस को और उत्कृष्ट बनाने की दिशा में 40 महिंद्रा बोलेरो फिर से आवंटित किए हैं। सभी वाहनों को वीभिन्न थाना में आज भेजा गया है। 

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी 40 महिन्द्रा बोलेरो धनबाद पुलिस को मिल चुके हैं। इसके अलावा प्रथम चरण में 115 बाइक मिले हैं। पुनः लगभग 45 से 50 बाइक्स और आने वाले हैं। इसका उद्देश्य पुलिस को सुदृढ़ करना है। 

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजनों की सेवा ही झरखंड पुलिस का लक्ष्य है। बताया कि अब धनबाद पुलिस को 80 महिन्द्रा बोलेरो मिल चुकी है। इससे पहले सीएसआर से 30 बाइक मुहैया करवाई गई थी। एक सप्ताह में लगभग 50 नई बाइक मिलने वाली है। 

फ्लैग ऑफ के बाद सभी वाहन अपने निर्धारित थाना की ओर रवाना हुए। 

मौके पर सिटी एसपी  ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी  एस. मोहम्मद याकूब के अलावा सभी डीएसपी व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

0 Response to "उपायुक्त व एसएसपी ने 40 नए महिन्द्रा बोलेरो वाहन को किया फ्लैग ऑफ"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4