बीआईटी सिंदरी के छात्रों द्वारा संचालित'लाइट सिंदरी' का वार्षिक पोस्ट इंस्टॉलेशन सेरेमनी संपन्न, लक्की कुमार और रूबी शर्मा बने नए सेंटर कोऑर्डिनेटर
रविवार, 9 अगस्त 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी: बीआईटी सिंदरी के छात्रों द्वारा संचालित गैर-सरकारी सामाजिक संस्था ‘लाइट सिंदरी’ (LiGHT Sindri) का वार्षिक ‘पोस्ट इंस्टॉलेशन सेरेमनी’ समारोह अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ।
इस समारोह में निवर्तमान सेंटर कोऑर्डिनेटर अमित गुप्ता (इलेक्ट्रिकल ब्रांच) और सोनल कुमारी (मेकेनिकल ब्रांच) समेत पूरी पूर्व कार्यकारिणी ने आधिकारिक रूप से अपने पदों का प्रभार अपने प्रतिभावान जूनियर्स को सौंपा।
नई कार्यकारिणी का गठन
संस्था की नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से लक्की कुमार (मेकेनिकल ब्रांच) और रूबी शर्मा (केमिकल ब्रांच) को सेंटर कोऑर्डिनेटर की मुख्य जिम्मेदारी सौंपी गई।
सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यों को गति देने के लिए SSD Head के पद पर 3 सदस्यों को चुना गया:
कैलाश गोस्वामी (इलेक्ट्रिकल ब्रांच)
शाफकत (मेकेनिकल ब्रांच)
कुमारी मुस्कान (सिविल ब्रांच)
नए पद का सृजन
वर्ष 2021 में स्थापित संस्था का एलुमनाई नेटवर्क मजबूत होने के कारण इस वर्ष ‘एलुमनाई रिलेशन एंड आउटरीच हेड’ नामक नए पद का सृजन किया गया।
इस पद के प्रथम पदाधिकारी के रूप में शाफकत (मेकेनिकल ब्रांच) और रश्मि (इलेक्ट्रिकल ब्रांच) को जिम्मेदारी मिली।
इसके साथ ही स्पॉन्सरशिप हेड, डिजाइन हेड, मीडिया एवं कंटेंट हेड और वेब-ड हेड समेत विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों के पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई।
मेंटोरशिप और अनुभव साझा
समारोह के दौरान नए पदाधिकारियों ने संस्था से जुड़कर हुए व्यक्तित्व विकास और समाज सेवा के अनुभव साझा किए। वहीं एडवाइजरी बोर्ड का हिस्सा बने निवर्तमान पदाधिकारियों ने नए पदाधिकारियों और एसोसिएट मेंबर्स को संस्था के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन और मेंटोरशिप दी।
कार्यक्रम का समापन प्रेरणादायक और सकारात्मक माहौल में हुआ।
0 Response to "बीआईटी सिंदरी के छात्रों द्वारा संचालित'लाइट सिंदरी' का वार्षिक पोस्ट इंस्टॉलेशन सेरेमनी संपन्न, लक्की कुमार और रूबी शर्मा बने नए सेंटर कोऑर्डिनेटर"
एक टिप्पणी भेजें