-->
मनोहरटांड क्वार्टर बचाने के लिए जुटे सैकड़ों लोग, सिंदरी बचाओ सामूहिक मोर्चा ने बुलंद की आवाज

मनोहरटांड क्वार्टर बचाने के लिए जुटे सैकड़ों लोग, सिंदरी बचाओ सामूहिक मोर्चा ने बुलंद की आवाज



सिंदरी:FCIl सिंदरी प्रबंधन द्वारा मनोहरटांड स्थित आवासीय क्वार्टरों को तोड़े जाने के संबंध में जारी नोटिस के बाद क्षेत्र में आक्रोश है। इसके विरोध में रविवार को सिंदरी बचाओ सामूहिक मोर्चा की ओर से लगान ग्राउंड में एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया।

मनोहरटांड के सैकड़ों स्थानीय निवासी बैठक में एकजुट हुए और अपनी चट्टानी एकता का परिचय दिया।
मनोहरटांड वासियों के बुलावे पर मोर्चा के संयोजक रवींद्र प्रसाद सिंह अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा 
 "मनोहरटांड खाली नहीं होगा, लेकिन इसके लिए आप सभी को एकजुट होकर विरोध दर्ज करना होगा। आरामतलबी छोड़कर आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी, तभी हम क्वार्टरों को बचा पाएंगे।"
बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में मनोहरटांड के क्वार्टरों की रक्षा करने और उन्हें किसी भी कीमत पर टूटने से बचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर रंजना शर्मा, अनामिका तिवारी, सतीश मिश्रा, पवन शर्मा, अशोक शर्मा, प्रकाश लाला, शशि सिंह, ललित चौबे, नीतीश सिन्हा, इमरान, लड्डू डेबिट, उत्तम सहित सामूहिक मोर्चा के दर्जनों सदस्य एवं सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद थे।

0 Response to "मनोहरटांड क्वार्टर बचाने के लिए जुटे सैकड़ों लोग, सिंदरी बचाओ सामूहिक मोर्चा ने बुलंद की आवाज"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4