-->
साईं मंदिर में गरजी सिंदरी की आवाज — सुदेश महतो ने सुनी समस्याएं

साईं मंदिर में गरजी सिंदरी की आवाज — सुदेश महतो ने सुनी समस्याएं


सिंदरी, 21 अगस्त। रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में साईं मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सम्मानित पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो तथा चंद्र प्रकाश चौधरी उपस्थित रहे।
बैठक में सिंदरी बचाओ सामूहिक मोर्चा से जुड़े नेताओं सहित सिंदरी के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। प्रमुख रूप से धर्मजीत सिंह, हरिलाल यादव एवं डी.एन. सिंह, मनोज मिश्रा, अनिमा सिंह, शशि सिंह, दिलीप, विजय सिंह, रंजना शर्मा, पूनम रानी ,अरुण, अशोक, प्रकाश, ललित, रबीन्द्र सिंह , पूर्ब पुलिस उपाधीक्षक सहित अन्य लोग उपस्थित थे। बैठक के दौरान स्थानीय लोगों ने सुदेश महतो के समक्ष सिंदरी की विभिन्न समस्याओं को रखा।
सुदेश महतो ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निदान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सिंदरी की समस्याओं के समाधान के लिए सभी लोगों के साथ मिलकर सकारात्मक पहल की जाएगी।
बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। लोगों ने सुदेश महतो के समक्ष अपनी समस्याएं एवं क्षेत्र से जुड़े मुद्दे रखे।
साईं मंदिर में पूजा अर्चना करके आशीर्वाद लेने के बाद बैठक शुरू की गई, इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल रहा।

0 Response to "साईं मंदिर में गरजी सिंदरी की आवाज — सुदेश महतो ने सुनी समस्याएं"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4