-->
झारखंड गणेश पूजा समिति, सिंदरी द्वारा TOP ग्राउंड में भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न

झारखंड गणेश पूजा समिति, सिंदरी द्वारा TOP ग्राउंड में भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न


सिंदरी: झारखंड गणेश पूजा समिति, सिंदरी के तत्वावधान में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार TOP ग्राउंड में विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रमशुक्रवार सुबह 8:00 बजे निर्धारित समय पर प्रारंभ किया गया।
भूमि पूजन कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा, संरक्षक आशा महतो, उपाध्यक्ष चंद्रावती देवी, सचिव रूपा मिश्रा, कोषाध्यक्ष रिंकू देवी, सह-सचिव संजू देवी सहित समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में शुभ मुहूर्त एवं पंचांग के अनुसार विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं एवं भक्तगणों के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने गणेश पूजा एवं मेला कार्यक्रम को सफल एवं भव्य रूप से आयोजित करने के लिए आपसी सहयोग और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। भूमि पूजन कार्यक्रम के साथ ही आगामी 14/9/2026 गणेश पूजा एवं मेला आयोजन की तैयारियों को विधिवत शुभारंभ किया गया।

0 Response to "झारखंड गणेश पूजा समिति, सिंदरी द्वारा TOP ग्राउंड में भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4