-->
सिंदरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई। चोर पकड़ाते ही 24 घंटे में चोरी का माल बरामद

सिंदरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई। चोर पकड़ाते ही 24 घंटे में चोरी का माल बरामद


रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी: सिंदरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन क्वार्टरों में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। चोरों के पकड़े जाते ही 24 घंटे के भीतर पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया।

मंगलवार शाम सिंदरी थाना परिसर में SDPO सिंदरी प्रकाश चंद्र महतो और थाना प्रभारी राजेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।

बताया गया कि पिछले माह अज्ञात चोरों ने 03 क्वार्टरों का ताला तोड़कर चोरी की थी। इस पर सिंदरी थाना में कांड संख्या 50/2026, 51/2026 और 52/2026 दर्ज किया गया था।

गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पुलिस ने मो. फैजान (25), निवासी- बलियापुर मस्जिद टोला / तेतुलिया डी बस्ती, निरसा और शेख साहीद (27), निवासी- बलियापुर मस्जिद टोला को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद 24 घंटे के अंदर उनकी निशानदेही पर एक बजाज बाइक, एक हीरो HF डीलक्स बाइक, एक LED TV, कांसा-पीतल के बर्तन, जेवर रखने वाला बैग, सिक्के और 68,320 रुपये नगद बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, तीसरा आरोपी राहुल पाल पहले से बलियापुर के चाकूबाजी मामले में जेल में बंद है।

0 Response to "सिंदरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई। चोर पकड़ाते ही 24 घंटे में चोरी का माल बरामद"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4