-->
शहरपुरा में इस बार भी 65 फीट के विशाल रावण का होगा दहन, तैयारियां जोरों पर

शहरपुरा में इस बार भी 65 फीट के विशाल रावण का होगा दहन, तैयारियां जोरों पर



सिंदरी:आगामी 20 अक्टूबर को होने वाले ऐतिहासिक रावण दहन को भव्य बनाने के लिए रविवार को शहरपुरा स्थित शिव मंदिर परिसर में रावण दहन समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राजबिहारी सिंह ने की।

बैठक में दशहरा पर्व की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। शिव मंदिर कमेटी के सचिव दिनेश सिंह ने बताया कि इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार 65 फीट ऊंची और 40 फीट चौड़ी विशाल रावण प्रतिमा तैयार की जा रही है।

 निर्माण की जिम्मेदारी प्रसिद्ध कलाकार राजन तिवारी को सौंपी गई है, जिन्होंने सोमवार से कार्य शुरू कर दिया है। दशहरे के दिन रावण दहन के साथ भव्य आतिशबाजी का भी आयोजन होगा, जो आकर्षण का केंद्र रहेगा।

बैठक में मौजूद सदस्यों ने कार्यक्रम को यादगार बनाने का संकल्प लिया और समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील की।

बैठक में दिनेश सिंह, राजबिहारी सिंह, कामेश्वर सिंह, विदेशी सिंह, मणि सिंह, ब्रजेश सिंह, सुरेश सिंह, संजय सिंह, प्रमोद सिंह, सत्यदेव सिंह, राजू पांडेय, राजू सिंह, रणधीर सिंह, राहुल सिंह, कुंदन श्रीवास्तव, विजय सिंह, सुनील सिंह समेत समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

0 Response to "शहरपुरा में इस बार भी 65 फीट के विशाल रावण का होगा दहन, तैयारियां जोरों पर"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4