-->
विधायक चंद्रदेव महतो के संरक्षण में सिंदरी बचेगा - जनता एकजुट हो - भाकपा माले नेता जितेन्द्र शर्मा

विधायक चंद्रदेव महतो के संरक्षण में सिंदरी बचेगा - जनता एकजुट हो - भाकपा माले नेता जितेन्द्र शर्मा





सिंदरी: FCIL द्वारा ₹6.50 प्रति sq.ft. प्रति माह का नया रेट बताए जाने के बाद सिंदरी में लोगों में चिंता बढ़ गई है।

इस रेट के हिसाब से 500 sq.ft. के क्वार्टर का सालाना किराया लगभग ₹42,877 और 1900 sq.ft. के क्वार्टर का सालाना किराया लगभग ₹1,62,871 बैठ रहा है।

इसको लेकर भाकपा माले  सिंदरी 54 के शाखा सचिव जितेन्द्र शर्मा ने लोगों से एकजुट रहने की अपील की है।

जितेन्द्र शर्मा ने कहा, ₹6.50 वाला रेट आम परिवार के बस का नहीं है। अगर हम अलग-अलग बंटे रहेंगे तो हमारी बात कमजोर पड़ेगी।

उन्होंने कहा, जब पिछली बार 18 दिसंबर को पूरा सिंदरी एक साथ हुआ था और विधायक चंद्रदेव महतो   ने एक मामले को उठाया था, तब FCI को पीछे हटना पड़ा था।

इसलिए मेरी सबसे अपील है कि कोई अलग-अलग ग्रुप न बनाएं। सब लोग सिंदरी बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले एक साथ आएं और अपनी बात विधायक  के माध्यम से FCIL प्रबंधन, दिल्ली तक मजबूती से रखें। ताकि कोई साफ लिखित फैसला हो सके।


0 Response to "विधायक चंद्रदेव महतो के संरक्षण में सिंदरी बचेगा - जनता एकजुट हो - भाकपा माले नेता जितेन्द्र शर्मा"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4